ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / crime / कोरोना मरीज आइसोलेशन में कर रहा था दोस्तों संग शराब पार्टी, अचानक पहुंची...

कोरोना मरीज आइसोलेशन में कर रहा था दोस्तों संग शराब पार्टी, अचानक पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल

10-Jan-2022 02:32 PM

DESK : देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है. एक तरफ कोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार ने कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दे रही है. वहीं दूसरी तरफ जो कोरोना संक्रमित पाए जाते है उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाता है. तो एक मामला सामने आया है जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया था. लेकिन उसने गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा दी. उसने पॉजिटिव हिते हुए अपने घर में दोस्तों के संग महफिल सजा रखी थी. जिसको देखकर अधिकारी आग बबूला हो गए. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रशासन ने युवक व उसके दोस्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.


कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के शुरुआती दौर में प्रदेश सरकार चिंतित है. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग जारी किए गए नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इससे जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के रतलाम के नयागांव में सामने आया है. यहां पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने अपने घर में दोस्तों के संग महफिल सजा रखी थी. जिसको देखकर ऑफिसर आग बबूला हो गए.


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश का रहने वाला नारायण पोरवाल कोरोना पॉजिटिव है. जिसके बाद प्रशासन ने उसे उसी के घर में आइसोलेट कर घर को कंटोनमेंट जोन बना दिया. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निराला नगर निवासी नारायण पोरवाल मरीज जो कोरोना पॉजिटिव है अपने दोस्तों के संग पार्टी कर रहा था. जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर हक्का बक्का रह गई. इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने युवक उर उसके दोस्तों के खिलाफ कानूनी महामारी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 


वहीं जांच अधिकारियों को देख एक दोस्त मौके देख फरार हो गया. और बाकि दो दोस्तों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि नारायण पोरवाल को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. पार्टी कर रहे कोरोना मरीज और बाकी लोगों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.