ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar news: दरभंगा में कॉलेज गई छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद हुई...

Bihar news: दरभंगा में कॉलेज गई छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Bihar news: दरभंगा में एक युवक ने दरिंदगी की सारी हदे पर कर दी. कॉलेज जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. लड़की की मौत के बाद भाग रहे आरोपित युवक को अस्पताल के कर्मियों ने पकड़कर सिमरी पुलिस के हवाले कर दिया. जाने क्या है पूरा मामला.

02-Mar-2025 05:13 PM

By First Bihar

Bihar news: बिहार के दरभंगा में सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से दरभंगा कॉलेज गई 18 वर्षीया छात्रा का अपहरण कर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गयी। यह घटना शनिवार को बताई जा रही है, लड़की की मौत के बाद आरोपित युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल के कर्मियों ने पकड़कर सिमरी पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और आरोपी के रूप में  सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार निवासी 22 वर्षीय पृथ्वीराज, उसके पिता राजू पासवान एवं उसकी मां को नामजद किया गया है।


मृतका की मां ने आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री गत एक मार्च को घर से दरभंगा कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपित युवक उसे बहला फुसलाकर किसी होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया और वहां उसकी मौत हो गई।


लड़की की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपित युवक अस्पताल से भागने की कोशिश की। लेकिन उसे अस्पताल के कर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर सिमरी पुलिस पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह इस घटना की जानकारी आरोपी के मां-पिता को देने पहुंची तो उसके मां-पिता ने उनके साथ बदसलूकी की एवं मारपीट की।


वहीं मृतका की मां ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपित ने दुष्कर्म के बाद लड़की को किसी चीज में जहर मिलाकर खिला दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई है। सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे की कारवाई में पुलिस लगी हुई है।