BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
11-Mar-2021 08:40 AM
DESK : छोटे भाई की पहले शादी हो जाने से बड़ा भाई इतना नाराज था कि गुस्से में आकर उसने छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.
मामला मध्य प्रदेश के दतिया के बेहरुका गांव की है, जहां बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ा भाई इस बात से डिप्रेशन में था कि उससे पहले उसके छोटे भाई की शादी हो गई थी. इसी वजह से उसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया.
मृतक की पहचान बेहरुका के रहने वाले किशन कुशवाहा और उसकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा के रुप में की गई है. किशन के बड़े भाई संतोष ने इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब वे पति-पत्नी दोनों बिस्तर पर सो रहे थे. कुल्हाड़ी का वार इतना जोरदार था एक ही झटके में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मर्डर करने के बाद संतोष कुशवाहा वारदात के बाद फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि संतोष इस बात से हमेशा परेशान रहता था कि उससे पहले उसके छोटे भाई किशन की शादी हो गई. उसे हमेशा यह डर सताता था कि छोटे भाई की पहले शादी के बाद उसकी शादी हो पाएगी या नहीं.