पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
12-Mar-2026 05:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: छपरा के मशरक थाना क्षेत्र में एक बार फिर जहरीली शराब की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पेट दर्द और आंखों से कम दिखने की शिकायत के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में जहरीली शराब के दोबारा सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है।
मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी चंद्रमा महतो के 40 वर्षीय पुत्र संतोष महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संतोष महतो मंगलवार को शराब पीकर घर लौटे थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पेट में तेज दर्द के साथ आंखों से कम दिखाई देने की शिकायत होने लगी।
मृतक की पत्नी लालमुनी देवी ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने गैस की समस्या बताते हुए इंजेक्शन लगाया, लेकिन इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
हालांकि छपरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पूरे घटना के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने शराब से मौत को इनकार किया है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से बीमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा