ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / crime / बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा...

बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा

छपरा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन और पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। शराब और बीयर को तरबूज-फाइल और नमक के कार्टन के बीच छिपाकर छपरा लाया गया था। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

06-Apr-2026 06:02 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर है। शराबबंदी वाले राज्य में धंधेबाज शराब तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और पुलिस को धोखा दे रहे हैं। कभी एम्बुलेंस तो कभी पेट्रोल टैंक में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करते है, इस बार धंधेबाजों ने तरबूज, फाइल और नमक के बोरे और कार्टून में छिपाकर शराब की बढ़ी खेप छपरा ले आए थे। लेकिन इस बार पुलिस को चकमा नहीं दे पाये। बिहार में लागू शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 


सहायक आयुक्त उत्पाद, सारण केशव झा ने बताया कि सोनपुर स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रेन से 31.650 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हैरानी की बात यह रही कि शराब और बीयर को तरबूज और कार्टन और फाइल के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था।


इसके अलावा, दूसरी कार्रवाई में नमक लदे एक पिकअप वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। वाहन से 1560 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसमें बीयर भी शामिल थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट