ब्रेकिंग न्यूज़

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, युवक को सरेआम गोलियों से भूना; हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: छपरा के छोटा तेलपा गांव में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

30-Nov-2025 08:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: छपरा के नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा गांव में अज्ञात अपराधियों एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही सारण के एसएसपी समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है।


घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम तथा डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है।


सारण पुलिस ने कहा है क अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूर्ण तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। अपराध में संलिप्त सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा तथा विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा