Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
26-Feb-2021 07:11 PM
DESK: बच्चों का भविष्य बनाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे है जो समाज को कलंकित करने का काम करते है। कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा की गई ओछी हरकत की लोग भर्त्सना कर रहे हैं। दरअसल छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसने प्रिंसिपल साहब को पैर छुकर प्रणाम किया तब वे छेड़खानी करने लगे।
इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा ओछी हरकत किए जाने का यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां सिकरीगंज क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज की ही एक छात्रा ने प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा द्वारा केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल मौके से फरार हो गये। जांच के दौरान पुलिस को उनके कमरे का सीसीटीवी पॉलीथिन से ढका मिला। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली वे आक्रोशित हो गए। गु्स्साएं लोगों ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद समझा-बुझाकर कर किसी तरह से लोगों को शांत कराया गया।
पुलिसिया जांच के दौरान प्रिंसिपल के चैम्बर में लगे सीसीटीवी पर पॉलीथिन ढका हुआ मिला। जिससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने अन्य कैमरों के डीपीआर को अपने कब्जे में ले लिया।फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।