Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
18-Dec-2025 01:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में ढंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातें तेज हो गई हैं। शातिर चोरों ने गोपालगंज के थावे मंदिर से माता के मुकुट और आभूषण की चोरी करने के बाद छपरा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशों ने अब छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर को अपना निशाना बनाया है।
दरअसल, बिहार में ठंड बढ़ने के साथ चोरों का उत्पात शुरू हो गया है। बिहार की पुलिस और सरकार अपराध और अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन बेखौफ अपराधी उनके दावे की हवा निकाल रहे हैं। शातिर चोरों ने थावे भवानी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर न सिर्फ सुरक्षा व्यव्स्था की पोल खोल दी है जबति सरकार के दावे की हकीकत बयान कर दिया है।
गोपालगंज के थाने मंदिर में माता का 51 लाख का मुकुट, गहने और दानपेटी की चोरी की गटना के बाद छपरा शहर के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठंड बढ़ते ही शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मां दुर्गा का मुकुट, नथिया, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मुआयना किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा