ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / गंदा वीडियो अपलोड करने वालों की खैर नहीं: यूट्यूबर चंदन उपाध्याय के खिलाफ...

गंदा वीडियो अपलोड करने वालों की खैर नहीं: यूट्यूबर चंदन उपाध्याय के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप

चंदन उपाध्याय ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ वीडियोज में अनजाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग हुआ था, लेकिन अब भविष्य में ऐसा कंटेंट नहीं डाला जाएगा।

18-Mar-2025 05:09 PM

By First Bihar

Police Action on Yoububer: सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले सावधान..अब पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। सोशल मीडिया के हरेक प्लेटफार्म को चेक किया जा रहा है। पुलिस की टीम को इसमें लगाया गया है। यदि जिस किसी के सोशल मीडिया अकाउंट से अश्लीलता पड़ोसी जाएगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 सबसे पहले साइबर थाने में ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा फिर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक यूट्यूबर चंदन उपाध्याय पर सिकंजा कसा गया है। यूं कहे कि अब सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एक यूट्यूब चैनल पर अश्लीलता दिखाये जाने के बाद उक्त चैनल के मालिक पर एफआईआर दर्ज किया गया है। 


मोतिहारी के साइबर थाने में यूट्यूब चैनल के मालिक चन्दन उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चंदन उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियों में अश्लील शब्दों का प्रयोग पाया जा है जिसे मैं स्वीकारता हूं..कुछ ऐसी गलती अनजाने में हो जाती है..मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं ..अश्लील कंटेन्ट अब नहीं परोसा जाएगा। वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि फेसबुक पेज खबरी 24 पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपमानजनक अश्लील टिप्पणी की जा रही है।


अश्लील संगीत प्रस्तुत की जा रही है। साइबर थाने में एक यूट्यूबर चंदन उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी गयी है। जितने भी ऐसे लोग जो अपना यूट्यूब चैनेल चलाकर इस तरह का कंटेन्ट डाल रहे है वो तुरंत इसे हटा लें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।