पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
16-Jan-2024 02:14 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चलती बस में जमकर लूटपाट की है। कोलकाता से रांची जा रही बस में मौजूद बदमाशों ने तीन सब्जी कारोबारियों से 30 लाख रुपए लूट लिए और बस रूकवाकर जंगल में फरार हो गए।
दरअसल, शिवम ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर कोलकाता से रांची पहुंची थी। जैसे ही बस दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास पहुंची बस में ही मौजूद चार अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने बंदूक और चाकू का दिखाकर तीन सब्जी कारोबी से पैसों से भरा बैग लूट लिया। साथ एक अन्य पैसेंजर के पैर में चाकू मारकर उससे 5 लाख रूपये लूट लिये।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा और जब ड्राइवर ने बस नहीं रोकी तो पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर बस से नीचे उतर गए और जंगल की तरफ भाग गए। बस मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।