ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Dec-2020 10:15 AM
BUXAR : बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मामला नया भोजपुर ओपी के प्रतापसागर गांव की है.
जहां अपराधियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रतापसागर गांव के पूर्व सरपंच जगदीस यादव के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच घर के बाहर बैठ कर न्यूज पेपर पढ़ रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.
गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले परिजन और आसपास के लोग उन्हें लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. उसी के बदले में वारदात को अंजाम दिया गया है.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।.डीएसपी केके सिंह ने बताया कि पूर्व के विवादों में वारदात को अंजाम दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.