ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल देखिए.. बाल्टी से शरबत की...

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल देखिए.. बाल्टी से शरबत की तरह बांटी जा रही शराब, वीडियो हुआ वायरल

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून की हालत खराब हो गई है। बक्सर से सामने आया वीडियो शराबबंदी की हकीकद बयां कर रहे हैं। वायरल वीडियो में बाल्टी में शराब को शरबत की तरह बांटा जा रहा है।

06-Feb-2025 03:00 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीत चुके हैं बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की ऐसी तलब कि उसे पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। बक्सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता था। 


दरअसल, बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव में शराबबंदी की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक व्यक्ति के दरवाजे पर शराब को शरबत की तरह बांटा जा रहा है। वीडियो में दिख रहे लोग लजीज व्यंजनों के साथ खुलेआम शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान के दिन बनाई गई है। सरस्वती विसर्जन के समय राजपुर थाना के तिवाय गांव निवासी रिंकू सिंह के दरवाजे पर शराब पार्टी चल रही थी। शराब पार्टी करने के बाद इन्हीं लोगों ने दूसरे पूजा पंडाल की कमेटी पर हमला भी कर दिया था। जिसमें तीन चार लोग घायल भी हो गये थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।


इस मामले पर बक्सर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ऐसा एक वीडियो सामने आया है, जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा इसकी जांच करायी जा रही है। मारपीट मामले में जो भी संलिप्त पाये गए है उनको गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

रिपोर्ट- सुमन्त सिंह, बक्सर