ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में श्राद्ध का भोज नहीं खाने पर बड़े भाई...

Bihar Crime News: बिहार में श्राद्ध का भोज नहीं खाने पर बड़े भाई ने फेंका तेजाब, छोटा भाई बुरी तरह झुलसा; हालत गंभीर

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के गोरौल में भोज नहीं खाने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तेजाब फेंक दिया। भूमि विवाद के बीच हुए इस हमले में पीड़ित की हालत गंभीर है।

19-Oct-2025 12:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहारटोली गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शनिवार को श्राद्ध भोज खाने से इनकार करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तेजाब फेंक दिया। घटना में घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


तेजाब हमले में घायल 28 वर्षीय आनंद प्रकाश को परिजनों ने गंभीर अवस्था में गोरौल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की आंखें और गर्दन बुरी तरह झुलस गई हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, आनंद पांच भाइयों में से एक है। शुक्रवार को बड़े भाई सुरेश कुमार की चाची का श्राद्धकर्म था, जिसमें आनंद ने शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर अगले दिन सुरेश ने उस पर हमला कर दिया। घायल की पत्नी अनीता साह ने बताया कि भोज में शामिल न होने पर सुरेश कुमार, उसकी पत्नी सुलेखा देवी और विवेक कुमार देर रात उनके दरवाजे पर पहुंचे।


पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद सुरेश ने तेजाब फेंक दिया, जिससे आनंद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में आनंद को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कृष्णा नंदन ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। 


गोरौल थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हमले की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।