बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक
16-Sep-2025 05:53 PM
By SONU
BIHAR CRIME : भाभी और देवर का रिश्ता काफी प्यारा रिश्ता होता है। कभी यह किसी बात के लिए अपने देवर की मां की तरह देखभाल करती है तो कभी एक दोस्त की तरह उसका ख्याल रखती है। लेकिन,कभी -कभी इस रिश्ते से जुड़ी ऐसी खबर भी सामने आती है जो इसके पवित्रता पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली है।
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छीटाबारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। घटना में एक युवक ने अपनी ही भाभी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी मृतका का देवर, ओमप्रकाश बताया गया है। आरोपी ने तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल करते हुए चांदनी देवी पर लगातार कई वार किए। हमले के दौरान घायल महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे। गंभीर स्थिति में घायल महिला को तुरंत कटिहार के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी ओमप्रकाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति के बीच पहले भी कुछ विवाद चल रहे थे।
घटना के समय मृतका का पति, ललन कुमार बाजार में मौजूद था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी पत्नी और भाभी के बीच कई बार विवाद हुआ करता था। हालांकि, इस बार का विवाद इतना गंभीर रूप ले गया कि उसकी जान तक चली गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि हत्या की घटना के पीछे कोई पुराना विवाद, पारिवारिक कलह या अन्य कोई कारण तो नहीं है।
स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत हैं। ग्रामीणों ने कहा कि छीटाबारी गांव में ऐसी घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है। लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।