ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / crime / प्यार में आई खटास तो BF ने पार की हैवानियत की सारी हदें,...

प्यार में आई खटास तो BF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, GF की हत्या कर टुकड़ों में काटा, फिर कुकर में उबालकर मिक्सी में पीस दिया

08-Jun-2023 11:49 AM

By First Bihar

DESK: हत्या की सनसनीखेज वारदात मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से सामने आई है, जहां एक सनकी शख्स ने उशके साथ लिव इन में रह रही गर्फफ्रेंड के ऐसी मौत दी कि हैवानिय की भी रूह कांप जाए। प्रेमिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पहले तो उसके शव को टुकड़ों में काटा और बाद में उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर उन्हें मिक्सर में पीसकर फेंक दिया।


जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय आरोपी मनोज साले का 32 साल की सरस्वती के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास स्थित गीता नगर फेस-7 में लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच मारपीट की भी घटना हुई थी। इसी बीच मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी।


पुलिस से बचने के लिए उसने सरस्वती के शव को टुकड़ों में काटता और उन टुकड़ों को प्रेशऱ कुकर में उबालकर मिक्सर में पीस लेता था और बाद में उन्हें ले जाकर दूर फेंक देता था। इसी बीच बुधवार को मनोज के घर से बदबू आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों के घटना की जानकारी नयानगर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। 


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामानों को जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने शव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं।