ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Crime News : पटना में प्रेम प्रसंग के विवाद में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड...

Crime News : पटना में प्रेम प्रसंग के विवाद में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Crime News : पटना के फुलवारी शरीफ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शादी को लेकर हुए विवाद में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। घटना एम्स के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर हुई.

22-Mar-2025 06:58 PM

By First Bihar

Crime News : पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एम्स के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला?

घटना पटना एम्स के गेट के पास की है, जहां नकुल शर्मा नाम के युवक की एक मेडिकल दुकान है। शाम को अपर्णा नाम की लड़की वहां पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि नकुल और अपर्णा कई वर्षों से रिश्ते में थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच दूरियां बढ़ गई थीं। नकुल ने अपर्णा का नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह नाराज थी।

परिजनों का बयान

अपर्णा की मां सरस्वती देवी के अनुसार, नकुल उनके बेटे का दोस्त था और अक्सर घर आता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती अपर्णा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। नकुल ने शादी का वादा किया था, लेकिन हाल ही में उसने अचानक बात करना बंद कर दिया और अपर्णा का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे अपर्णा तनाव में थी।

कैसे हुआ हमला?

अपर्णा जब नकुल के मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो दोनों के बीच बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि नकुल ने गुस्से में पिस्टल निकालकर अपर्णा पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिससे नकुल शर्मा की पहचान हो गई। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आपको बता दे ,यह घटना निजी रिश्तों में बढ़ती हिंसा को दर्शाती है, जहां मामूली विवाद भी गंभीर अपराध में बदल रहे हैं।