ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बमबारी और फायरिंग से दहशत, CCTV...

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बमबारी और फायरिंग से दहशत, CCTV फुटेज आया सामने

बमबाजी करते बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करात हुए गांव के 8 लोगों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित बनाया है। दो नामजद को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

12-Feb-2025 05:10 PM

By First Bihar

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी विशुनपुर माधो गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों ने जमकर बमबारी की। गांव के मोहम्मद सगीर, मोहम्मद कलीम और मुर्शीद के घरों को निशाना बनाया गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक बम फोड़े गए और फायरिंग भी की गई, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।


पीड़ित मो. सागीर ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उनके घर पर जान मारने की नीयत से बमबारी की। वे घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और वहां से भी बम फेंकने लगे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।


आरोपियों ने पड़ोसी मो. कलीम के घर पर भी बम से धमाका किया। जब मो. कलीम के दादा नींद से जागे तो उन्होंने उनके बड़े लड़के मो. शहीदुज्जमों पर बम फेंका, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके अलावा, पड़ोस के मो. मुर्शीद के घर पर भी बम से हमला किया गया। जब उनका पुत्र मो. शाहिद दरवाजे पर आया तो उस पर भी बम से हमला किया गया।



मो. सगीर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बमबारी करते हुए लोग कैद हो गए हैं। इस फुटेज में अपराधियों का तांडव साफ देखा जा सकता है। मो. सगीर ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें गांव के आठ नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई। 


मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार हैं। मनियारी थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस सोमवार की देर रात ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। एसडीपीओ पश्चिमी -2 एसी ज्ञानी ने बताया कि बमबाजी की घटना जांच में सत्य पाई गई है। पीड़ित की कार में दो गोलियों के निशान मिले हैं।


बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है, जिसका केस चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।