ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: लूट कांड में गिरफ्तार दारोगा को वीआईपी ट्रीटमेंट, सहयोगी को...

Bihar Crime News: लूट कांड में गिरफ्तार दारोगा को वीआईपी ट्रीटमेंट, सहयोगी को लगी हथकड़ी; ASI को मिल रही विशेष सुविधा

Bihar Crime News: बोधगया में लूट कांड के आरोपी उत्पाद विभाग के एएसआई को पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार सहयोगी को हथकड़ी लगाई गई, जबकि एएसआई को बिना हथकड़ी कोर्ट ले जाया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं

05-Jul-2025 12:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बोधगया के टीका बीघा गांव में बीते 28 जून को हुए लूट कांड मुख्य आरोपी उत्पाद विभाग के एएसआई अंजनी कुमार को बोधगया थाना पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग सवाल उठाने लगे हैं।


गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में दारोगा अंजनी कुमार को आराम से कुर्सी पर बैठाया गया, जबकि उसके साथ गिरफ्तार किए गए सहयोगी को हथकड़ी लगाई गई। शुक्रवार को जब दोनों आरोपियों को गया कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, तब का एक वीडियो वायरल हो रहा है।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सहयोगी को हथकड़ी पहनाकर वाहन में चढ़ाया गया, जबकि एएसआई अंजनी कुमार बिना हथकड़ी के किसी अधिकारी की तरह गाड़ी में बैठा। आमतौर पर किसी भी साधारण आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी लगाई जाती है, लेकिन एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद अंजनी कुमार को विशेष सुविधा दी गई। बता दें कि कि आरोपी एएसआई अंजनी कुमार पर आरोप है कि वह शराब से संबंधित मामलों में महिलाओं को झूठे केस में फंसाने के नाम पर भारी रकम की उगाही करता था।

रिपोर्ट- नितम राज, गया