ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Boat Accident: बिहार में गंगा नदी में डूबी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान; LIVE वीडियो आया सामने Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों मौत, इको कार और ट्रक की जोरदार टक्कर ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश ट्रेन में चोरी का बड़ा खुलासा: कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर ही कर रहे यात्रियों का सामान चोरी, नेपाल से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन

B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज

B.N. College Clash: पटना के बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों के बीच घड़ी के पैसे को लेकर विवाद हाथापाई और फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

B.N. College Clash

21-Feb-2026 08:02 AM

By FIRST BIHAR

B.N. College Clash: राजधानी पटना स्थित बीएन कॉलेज के छात्रों और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस ने अपने बयान पर 7 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक गली में बीएन कॉलेज के कुछ छात्र घड़ी बनवाने पहुंचे थे। घड़ी तैयार होने के बाद दुकानदार ने 60 रुपये मांगे, जबकि छात्र 40 रुपये देने पर अड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।


आरोप है कि एक छात्र ने कॉलेज का नाम लेकर दुकानदार को धमकाया, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। बाद में छात्र अपने साथ अन्य छात्रों को लेकर दुकान पर पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे। घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।


घटना के बाद दोनों पक्षों के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय चुनाव को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बने टाउन आउट पोस्ट (TOP) को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मामले में कॉलेज के छात्र और स्थानीय दुकानदार दोनों शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।