ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2020 01:01 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : बिहार में दम तोड़ते लॉ एंड ऑर्डर को देखकर अब सत्ताधारी विधायकों का धैर्य भी जवाब देने लगा है. दरभंगा में सोना लूट कांड के बाद बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने बिहार में सुशासन पर सवाल खड़े किए थे और अब बीजेपी की एक और विधायक में बिहार में सुशासन की हवा निकालने का ठीकरा पुलिस के ऊपर फोड़ा है. सीतामढ़ी के परिहार से बीजेपी विधायक गायत्री देवी बेखौफ अपराधियों के सामने नतमस्तक पुलिस को लेकर भड़क गई हैं.
बता दें कि सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना इलाके के मयूरबा गांव में हथियराबंद डकैतों ने पूर्व मुखिया और वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं उनके भाई के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. हथियारबंद डकैतों ने 4 लाख कैश, 31 भर सोना, 95 भर चांदी ,7 मोबाइल सहित 20 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली. बताया जा रहा है कि 20 से 30 की संख्या में हथियार और बम से लैस डकैतों ने घर पर हमला बोला दिया और जमकर तांडव मचाया.
पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि देर रात नकाबपोश अपराधियों ने भीषण डकैती की वारदा को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय बीजेपी विधायक गायत्री देवी पहुंची और सुशासन बाबू की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. भाजपा विधायक ने अपने ही सरकार के प्रशासन और पुलिस के कार्यशैली पर कई गम्भीर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि पुलिस की नाकामी से सरकार की बदनामी होती है. उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा व्यवस्था देती है लेकिन थाना में लूट खसोट मचा हुआ है. पुलिस अपराधी को न तो पकड़ती है और न ही जनता को सुरक्षा देती हैं. विधायक जब थाना को फोन करता है तो नहीं सुना जाता है, यहां के थानों में क्या चल रहा है उन्हें सब पता है.