ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को...

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को दी थी बम से उड़ाने की धमकी

Bihar Crime News: अररिया से बीजेपी सांसद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कुख्यात अपराधी विनोद राठौड़ गिरफ्तार। पुलिस ने उसे कटिहार जाते वक्त हथियार और गांजा के साथ पकड़ा है।

12-Jul-2025 09:02 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कुख्यात अपराधी विनोद राठौड़ उर्फ विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25,000 का इनाम घोषित था और वह जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था।


विनोद पर आरोप है कि उसने फारबिसगंज और पूर्णिया के व्यापारियों से एक-एक करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। वह ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का रहने वाला है। उसे अररिया-पूर्णिया सीमा पर करियात के पास पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से 2 किलो गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।


पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद एक भूमाफिया की मदद से कटिहार में जमीन कब्जा करने के इरादे से शूटर के रूप में जा रहा था। महलगांव पुलिस को इस गतिविधि की सूचना मिलते ही करियात के पास से उसे धर दबोचा गया। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि विनोद पर अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था और 7 साल नेपाल की जेल में मादक पदार्थ के मामले में सजा काट चुका है।


विनोद ने हाल ही में सांसद प्रदीप सिंह को फोन कर धमकी दी थी कि उन्हें बम से उड़ा देगा। इसके अलावा, उसने फारबिसगंज के व्यापारी मूलचंद गोलछा, पूर्णिया के व्यवसायियों और ओमी रथ बस के मालिक से भी रंगदारी मांगी थी। नेपाल जेल से छूटने के बाद विनोद सिलीगुड़ी में छिपकर रह रहा था और सीमांचल के कई गैंगस्टरों के लिए शूटर का काम करता था। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे कटिहार के एक भूमाफिया ने जमीन कब्जा करने के लिए हायर किया था। एसपी ने बताया कि विनोद की गिरफ्तारी से सीमांचल क्षेत्र के अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। 


news image