ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / बीवी से परेशान DSP ने लगाई न्याय की गुहार, पत्नी का भी पति...

बीवी से परेशान DSP ने लगाई न्याय की गुहार, पत्नी का भी पति पर गंभीर आरोप

06-Sep-2022 12:20 PM

JHARKHAND: रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी के विवाद के आपने कई मामले सुने होंगे। लेकिन, इस बार दोनों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद पति-पत्नी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल, किशोर कुमार अपनी पत्नी से परशान हो चुके हैं और उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। 




आपको बता दें, किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के बीच पिछले 5 सालों से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाया है। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे पर FIR भी दर्ज करा चुके हैं। अब एक बार फिर इन दोनों के बीच हाथापाई हुई है। डीएसपी का कहना है कि उनकी पत्नी अक्सर हिंसक रूप ले लेती है तो वहीं, पत्नी वर्षा ने अपने पति पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। 




एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और न्याय की गुहार लगाईं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से दिखाया कि उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव अचानक हिंसक हो गई और उनके दाहिने हाथ को नाख़ून से खरोच दिया। वहीं, पत्नी वर्षा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है।