पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर कारोबारी और बस ड्राइवर मिनार मंडल के घर छापेमारी कर 15 किलो सोने का बिस्किट और 28.5 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया है। बरामद सोने में 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की माने तो गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी। घर से इतनी मात्रा में कैश बरामद हुआ कि इसे गिनने के लिए 5 काउंटिंग मशीन को मंगवाया गया लेकिन ये मशीनें भी जबाव दे गयी। सभी मशीनें खराब हो गयी। इसके बाद बरामद कैश को लोहे के बक्सों में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से इसे बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पूर्व बस ड्राइवर से बना पत्थर कारोबारी
मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। बाद में वह पत्थर के कारोबार से जुड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि बरामद नकदी और सोना उसके जीजा तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का है। फिलहाल तुलु मंडल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
जांच एजेंसियों के रडार पर तुलु मंडल
तुलु मंडल पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। वर्ष 2022 में कैटल स्मगलिंग मामले में सीबीआई ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उसे पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, इन मामलों में अब तक कोई अंतिम न्यायिक निर्णय नहीं आया है।
100 करोड़ की शादी को लेकर आया था चर्चा में
तुलु मंडल वर्ष 2024 में अपनी बेटी की शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करने के दावों को लेकर चर्चा में आया था। उस शादी समारोह में बंगाली फिल्म उद्योग के कई कलाकारों के साथ बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री जरीन खान के शामिल होने की भी खबरें सामने आई थीं।
टैक्स वसूली में गड़बड़ी की आशंका
पुलिस को संदेह है कि बरामद नकदी का संबंध बीरभूम की पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व से हो सकता है। जानकारी के अनुसार, 2016-17 में तुलु मंडल को जिला कलेक्शन रेट (DCR) वसूली का ठेका मिला था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद नकदी और सोना किस स्रोत से आया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
मामले के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विभिन्न नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां बरामद संपत्ति के स्रोत और संभावित आर्थिक अनियमितताओं की गहन जांच कर रही हैं।
Commendable job by our Law Enforcement personnel for the crackdown on Sand Mafia.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 29, 2026
Following a precise operation based on source based information, Birbhum Police conducted a major raid under Mohammad Bazar PS targeting the hideout of illegal sand mafia Tullu Mondal alias Mohd… pic.twitter.com/Ln4XJCWKKY