पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम
01-Mar-2026 05:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में होली मिलन समारोह के दौरान भारी बवाल हुआ है। बिहारशरीफ के नकटपुरा स्थित एक वाटर पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह के बाद रविवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी गायक रोशन रोही शामिल हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब गायक वहां से निकल रहे थे, तभी भीड़ का एक हिस्सा उग्र हो गया। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया और कुछ लोगों ने पथराव के साथ-साथ गोलीबारी भी की। अफरातफरी के बीच रोशन रोही भी भीड़ में फंस गए और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इसी दौरान कार्यक्रम की कवरेज कर रहे एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के संवाददाता को भी भीड़ ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनका सिर फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, दो मोबाइल फोन छीन लिए और पर्स से नकदी भी निकाल ली।
गोलीबारी की घटना में एक युवक सूबे लाल को गोली लगी है, जबकि कई अन्य लोग लाठी-डंडों से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।