सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
25-Sep-2025 08:04 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहारशरीफ के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलेज के छात्रावास की तीन मंजिला छत से कूदकर सिविल ब्रांच की दूसरे वर्ष की छात्रा सोनम कुमारी ने अपनी जान दे दी। सोनम बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर की रहने वाली थी।
छात्रा की आत्महत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन चर्चा है कि वह रैगिंग और प्रिंसिपल की कथित प्रताड़ना से परेशान थी। मृतका के सहपाठियों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने कई बार छात्राओं को धमकाया था और शिकायत करने पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें चुप रहने के लिए कहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हो सका।
मामला बढ़ने पर एएसपी मो. नुरूल हक, तीन डीएसपी और 20 थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
छात्रों का आरोप है कि सोनम के छत से गिरने के बाद वह करीब आधे घंटे तक छटपटाती रही लेकिन प्रिंसिपल ने कॉलेज की गाड़ी देने से मना कर दिया। आखिरकार उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।
गुस्साए छात्रों ने डीएसपी की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पास में खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी। छात्र प्रिंसिपल को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, प्रिंसिपल डॉ. गोपाल नंदन से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि वह बाद में इस पर बात करेंगे।
घटना से आहत सोनम की सहेली शिखा कुमारी मानसिक रूप से टूट गई है। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया है। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रों के बयान के आधार पर की जाएगी।