ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Viral Video: बिहार में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बनने पर...

Bihar Viral Video: बिहार में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बनने पर जाम छलकाते नजर आए आरजेडी नेता

Bihar Viral Video: बिहार के भागलपुर में आरजेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल हो गया है। जीत की खुशी में जाम छलकाते नेता खुलेआम शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

08-Jun-2025 12:39 PM

By Ajit Kumar

Bihar Viral Video: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शराब पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरजेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव जीत की खुशी में जाम छलकाते नजर आए हैं।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल से लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने की खुशी में चंद्रशेखर यादव ने जमकर जाम छलकाया है। राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का शराब पीते वायरल हो रहा वीडियो सुलतानगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां चंद्रशेखर यादव लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर अपनों के साथ बैठकर जाम छलकाते देखे जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर शराब पार्टी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव खुलेआम शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आरजेडी नेता के खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेती है, हर किसी की नजर बनी हुई है।