Bihar Vigilance Action:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के ADM(सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर (पटना) की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित का केस दर्ज किया गया। छापेमारी में दोनों पति-पत्नी धनकुबेर निकले हैं।
भ्रष्ट एडीएम और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश बरामद किया गया है। वही जमीन के कई कागजात, 48 कीमती घड़ी भी जब्त किया गया है। पटना से 70 लाख कैश और 6 लाख रुपये मूल्य की 48 घड़ियां बरामद हुआ है। जबकि बेगूसराय से 9 लाख कैश बरामद किया गया है।
आय से 1 करोड़ 6 लाख ,85 हजार रू अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी की टीम ने पटना से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी की। इस दौरान घर से पांच-पांच सौ रुपये की गड्डियां भारी मात्रा में बरामद किया गया है। जिसे गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ गया। बताया जाता है कि 80 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है।
पटना से लेकर बेगूसराय तक अकूत संपत्ति का पता चला है। छापेमारी में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और कई जमीन के कागजात मिले हैं। सबसे खास बात यह की पटना के एडीएम सप्लाई के ठिकानों से महंगी 48 घड़ी की सीरीज मिली है। बरामद घड़ी की कीमत 6 लाख रुपये बतायी जा रही है।
2000 में एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर टीचर बने थे, उसके 9 साल बाद 2009 में वो सारण के डीपीआरओ बने थे। उसके बाद 2025 में वो सप्लाई एडीएम बने थे, जानिये कब और कहां उनकी तैनाती हुई थी।
Ravindra kumar diwakar
1. Teacher in 2000
2. 2009, saran dpro
3. Sdc katihar 2010-11
4. Sdc darbhanga 2014
5. Pgro saharsa , 2018
6. Sdm samastipur 2020
7. Sdc gaya 2023
8. Sdc patna 2024
9. Adm supply oct 2025
Wife name :- kumari sweety( 2013 batch), sub registrar
1. Teghra (2013-17)
2. Haveli kharagpur (2017-21)
3. Sakra (2021-24)
4. Danapur (2024- till date)