Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने आज तीन बड़ी कार्रवाई किया है. जूनियर इंजीनियर से लेकर दारोगा और जिला परिवहन पदाधिकारी के बड़ा बाबू को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई को ब्यूरो के डीजी ने बड़ी उपलब्धि बताया है.
डीटीओ का बड़ा बाबू गिरफ्तार....
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पहली कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. जहानाबाद प्रखंड के मनरेगा जेई अमन कुमार को 20000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई शोखपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में की गई. जहां डीटीओ के बड़ा बाबू कुणाल को 15 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार किया है.
पटना में घूस लेते दारोगा अरेस्ट
वहीं, निगरानी ने तीसरी कार्रवाई राजधानी पटना में किया है. उपेन्द्र साह (दारोगा) गंगापथ ट्रैफिकथाना- गांधी मैदान पटना को 10000 रु. रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इनके खिलाफ केस सं- 107/26 दर्ज किया गया. इसके बाद जाल बिछाकर गिरफ्तारी की गई.