Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस
07-Apr-2026 12:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरैनी थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया है। जमीन विवाद से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट पक्ष में भेजने के बदले दारोगा ने 7 हजार रुपये की डिमांड की थी।
दरअसल, औराय निवासी पीड़ित वशिष्ठ कुमार वर्मा ने जमीनी विवाद के मामले में बीते 20 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी (अनुमंडल) कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस जांच की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने इस मामले की जांच का जिम्मा SI अनिल कुमार सिंह को सौंपा था। दारोगा ने जांच रिपोर्ट पक्ष में देने के एवज में पीड़ित से सात हजार रुपए की डिमांड कर दी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई। जांच में निगरानी ने आरोप को सही पाया और स्पेशल निगरानी कोर्ट के आदेश पर धावा दल का गठन किया गया। मंगलवार की सुबह निगरानी की टीम मधेपुरा पहुंची और घूसखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रिश्वत के सात हजार रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ धर दबोचा।
निगरानी के डीएसपी आसिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि, परिवादी की शिकायत पर दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। मंगलवार की दोपहर थाना बगल चौक पर SI रिश्वत के 7 हजार रुपए ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।