कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
10-Feb-2025 03:12 PM
By First Bihar
Bihar News: घर में बच्चे का बर्थडे मनाना भारी पड़ गया। बच्चे के बर्थडे का न्योता गोतिया को नहीं मिला तो उन्होंने जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान घर की चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को पहले चेहराकलां में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मामला वैशाली जिले के हाजीपुर कटहरा थाना क्षेत्र के चपेठ गांव का है जहां फकुदार महतो के बच्चे का जन्मदिन का था। उन्होंने और उनकी पत्नी सीता देवी ने अपने गोतिया रंजीत महतो और परिवार के अन्य सदस्यों को इसका न्योता नहीं दिया था। पहले से ही इन लोगों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण फकुदार महतो ने गोतिया को न्योता नहीं दिया। इस बात से फकुदार महतो का गोतिया रंजीत महतो, भूषण महतो और उनके परिवार के अन्य सदस्य आग-बबूला हो गये और घर की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे।
पट्टीदारों ने फकुदार महतो के घर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 4 महिलाएं घायल हो गयी। आनन-फानन में घायल महिलाओं को चेहराकलां अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने चारों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के सदस्यों से पूछताछ की और वहां से लौट गयी। पीड़ित परिवार ने नगर थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बच्चे के जन्मदिन समारोह का न्योता नहीं देने पर हुई मारपीट की घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।