चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
25-Mar-2025 10:37 AM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Teacher News: समस्तीपुर में एक शिक्षक ने पूरे शिक्षक समाज को शर्मसार कर दिया है। आरोपी हेडमास्टर क्लासरूम में एक पांचवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बना लिया और खूब बवाल मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर के हेडमास्टर द्वारा पांचवीं कक्षा की छात्रा से बैड टच और छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विद्यालय परिसर में सोमवार की शाम घंटों हंगामा हुआ। पहुंचे लोगों ने आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान को बंधक बना लिया।
लोगों का आरोप था कि सोमवार की शाम स्कूल में छुट्टी होने के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थीं। इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे।
इस दौरान लोगों ने हेडमास्टर को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को लोगों के चंगुल से निकालकर अपने साथ थाने ले गई। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी थी लेकिन उसे भी हेडमास्टर के द्वारा ही डिलीट कर दिया गया है।
लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैट टच कर रहा था। आरोपित हेडमास्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान पुलिस की कस्टडी में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।