ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Teacher News: BPSC शिक्षिका की संदिग्ध हालत में गई जान, मौत की...

Bihar Teacher News: BPSC शिक्षिका की संदिग्ध हालत में गई जान, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Teacher News: बिहार के समस्तीपुर में एक बीपीएससी शिक्षिका की मौत से हड़कंप मच गया है. शिक्षिका की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है.

07-Apr-2025 01:45 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर स्थित एक प्राइमरी स्कूल में कार्यरत BPSC शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार रात मौत हो गई। शिक्षिका की मौत के बाद हड़कंप मच गया है शिक्षिका की मौत कैसे हुई? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश करने में जुट गई है। 


मृतक शिक्षिका की पहचान रोहतास के सासाराम स्थित मोहद्दीगंज गांव निवासी जमुना सिंह की 28 वर्षीय बेटी डिंपल कुमारी के रूप में की गई है। डिंपल कुमारी 2023 से मोहिउद्दीन नगर के सर्दभैरों गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में पदस्थापित थीं। डिंपल कुमारी के छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी नौकरी के कारण मोहिउद्दीन नगर के सुधीर कुमार झा के मकान में किराए पर रह रही थीं और स्कूल जाने के लिए वहीं से रोज़ जाती थीं। 


शुरुआत में उनकी छोटी बहन भी उनके साथ रहती थी, लेकिन होली के दौरान दोनों घर लौट आईं। इसके बाद छोटी बहन घर पर ही रह गई और डिंपल कुमारी नौकरी के लिए समस्तीपुर आ गईं। राजेश कुमार ने बताया कि रात को मकान मालिक ने फोन करके सूचना दी कि डिंपल की तबीयत काफी खराब है। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ समस्तीपुर पहुंचे, तो उनकी बहन की स्थिति बहुत खराब थी और वह बेहोश थीं। 


डिंपल कुमारी को समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। मौत की सूचना स्कूल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्राइमरी स्कूल की BPSC शिक्षिका की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।