ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / Republic Day 2025: बिहार में तो हद हो गई, शराब पीकर झंडा फहराने...

Republic Day 2025: बिहार में तो हद हो गई, शराब पीकर झंडा फहराने पहुंच गया हेडमास्टर; स्कूल में हो गया भारी बवाल

Republic Day 2025: मुजप्फरपुर में नीतीश कुमार के शराबबंदी के धज्जियां उड़ाते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूल का हेड मास्टर शराब पीकर झंडातोलन करने पहुंच गया हालांकि जैसे ही इसकी जानकारी मिली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

26-Jan-2025 02:47 PM

By First Bihar

Republic Day 2025: बिहार के मुजफ्फरपुर से गणतंत्र दिवस की एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जो शराबबंदी की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। यहां एक स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर झंडा फहराने के लिए स्कूल पहुंच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हेडमास्टर को स्कूल से ही अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।


दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर रामपुर हरि थाना क्षेत्र का है, जहां मीनापुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी के हेडमास्टर द्वारा शराब पीकर झंडातोलन करने पहुंचा था। हेडमास्टर शराब के नशे में इतना धुत था कि झंडा फहराने के दौरान उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय विधायक मुन्ना यादव को दी। जिसके बाद विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जब स्कूल पहुंची तो पाया कि हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में झूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल का हेड मास्टर शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट..