Bihar News: बिहार में आज फिर से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस बार प्रशासनिक अधिकारी लपेटे में आये हैं. विशेष निगरानी इकाई ने गोपालगंज सदर की एसडीओ और पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दोनों रिश्ते में पति-पत्नी हैं.
विशेष निगरानी इकाई ने गोपालगंज सदर की अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रेरणा सिंह और इनके पति सहायक अभियंता रितेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पति रितेश कुमार पटना के नई राजधानी अवर पथ प्रमंडल-2 में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं. विशेष निगरानी इकाई आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में 23 नवंबर 2026 को केस संख्या 29/ 2026 दर्ज किया था.
अभियुक्तों पर आरोप है की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्ट और अवैध तरीके से लगभग 1 करोड़ 98 लाख 28175 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है . यह संपत्ति इनके वैध आय के स्रोत से काफी अधिक है .विशेष न्यायाधीश, निगरानीा के द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर अभियुक्तों के पटना में दो फ्लैट तथा रितेश कुमार के कार्यालय, पैतृक गांव घोषाल एवं बिक्रमगंज में तलाशी ली जा रही है. साथ ही गोपालगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास एवं कार्यालय में एक साथ तलाशी ली जा रही है.