ब्रेकिंग न्यूज़

तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक

Home / crime / EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA...

EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशी

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने DSP और DRDA डायरेक्टर के छह ठिकानों पर छापेमारी की है. इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान माना जा रहा है.

31-Mar-2026 09:25 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार को सुबह सुबह EOU की टीम ने किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए के डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज किया और निगरानी की स्पेशल कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया। इसके बाद दोनों भ्रष्ट अधिकारियों के 12 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी की कार्यवाई की जा रही है।


जांच में आर्थिक अपराध इकाई को किशनगंज में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात गौतम कुमार के खिलाफ आय से एक करोड़ चौरानवे लाख नौ हजार दो सौ चवालीस रूपये अधिक सम्पति अर्जित करने के साक्ष्य मिले, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 60.27% अधिक है। इस क्रम में मंगलवार 31 मार्च की सुबह गौतम कुमार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज अवस्थित कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई शुरू की गई है।


वहीं आर्थिक अपराध इकाई वैभव कुमार, निदेशक, DRDA, सहरसा के विरूद्ध कुल 2,41,14,000/-रू0 (दो करोड़ एकतालीस लाख चौदह हजार) रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 78.03% अधिक है। इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा एवं मुजफ्फरपुर अवस्थित कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।