Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थानाक्षेत्र के नासरातपुर गांव में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को धर-दबोचा है। इनके पास से एसटीएफ ने 14 मोबाइल फोन और 11 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं।


राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों की पहचान राकेश कुमार यादव, पिता सैना यादव, संदीप कुमार, पिता कृष्ण यादव और सिटी कुमार, पिता नागो यादव के रूप में की गई है। सभी अपराधी बरबीघा के ही रहने वाले हैं। 


इस मामले में शेखपुरा साइबर थाना में कांड संख्या 20/26 (दिनांक 28-04-26) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन साबर अपराधियों के खिलाफ धारा- 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


एसटीएफ और शेखपुरा पुलिस पकड़े गए इन साइबर अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।