मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Jan-2025 10:29 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार एसटीएफ की टीम ने पटना के शातिर बदमाश प्रेम कुमार उर्फ कागा को कंकड़बाग से अरेस्ट किया है जबकि मुजफ्फरपुर के इनामी बदमाश विपेंद्र कुमार को उसके दो साथियों के साथ दबोचा है।
एसटीएफ की टीम ने पटना जिला के वांछित अपराधी प्रेम कुमार उर्फ कागा को कंकड़बाग थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश कंकड़बाग स्थित सागरमल ज्वेलर्स के स्टॉफ से हुए लूटकांड का मुख्य आरोपी था। उक्त अपराधी के विरूद्ध पटना एवं नालंदा जिला के विभिन्न थाना में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
वहीं एसटीएफ ने दूसरी कार्रवाई में मुजफ्फरपुर जिला का टॉप 10 एवं मोतिहारी जिला के बीस हजार का इनामी अपराधी विपेन्द्र कुमार को उसके दो अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक स्कॉर्पियो, तीन मोबाइल फोन और 25,340 कैश बरमाद हुआ है। गिरफ्तार अपराधी विपेन्द्र कुमार के विरूद्ध मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी जिला के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।