बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह बिहार सरकार के इन अधिकारियों और कर्मियों पर लगा 2.37 करोड़ रुपये का जुर्माना, सामने आई यह बड़ी वजह हत्या या आत्महत्या: मोतिहारी में गोली लगने से 50 साल के अधेड़ की मौत अब कोर्ट के चक्कर खत्म! सिर्फ एक फोन कॉल पर पाएं कानूनी मदद, जानें आसान तरीका Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल बिहार में इस जगह होने वाला है बड़ा बदलाव: अब सिर्फ देशी नहीं, विदेशी खाने का भी मिलेगा स्वाद! दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान Bihar Health Department : बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी, सरकार ने कर दिया एलान बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव
02-Mar-2026 11:40 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी नवनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत सिंह पटना के दानापुर कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल था।
गिरफ्तार नवनीत सिंह पर आरोप है कि उसने पटना के दानापुर कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस हमले के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और अपनी पहचान छिपाकर उत्तर बिहार के जिलों में शरण लिए हुए था। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि वह मोतीपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या सुरक्षित ठिकाना बदलने की फिराक में है, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे धर दबोचा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवनीत सिंह पटना के कुख्यात 'बाप-बेटा गिरोह' का सक्रिय सदस्य और मुख्य शार्प शूटर रहा है। यह गिरोह राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में रंगदारी, हत्या और जमीन कब्जाने जैसे संगीन अपराधों के लिए कुख्यात है। नवनीत की गिरफ्तारी से इस गिरोह की कमर टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
मोतीपुर में गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक कागजी कार्रवाई पूरी की। मामले की संवेदनशीलता और नवनीत के आपराधिक इतिहास को देखते हुए, एसटीएफ उसे अपने साथ पटना ले गई है। पटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उससे दानापुर कोर्ट शूटआउट की साजिश और गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों के बारे में गहन पूछताछ करेंगे।
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर जैसे शांत इलाके से इतने बड़े अपराधी की गिरफ्तारी ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नवनीत को मोतीपुर में किसने पनाह दी थी और क्या वह यहां किसी नए गिरोह को संगठित करने की कोशिश कर रहा था।