ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / Bihar SP In Action: आधी रात को एक्शन में दिखे बिहार के यह...

Bihar SP In Action: आधी रात को एक्शन में दिखे बिहार के यह SSP, थानों से लकर NH का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Bihar SP In Action: बिहार के शिवहर में आधी रात को एसएसपी ने घूम-घूमकर थानों का निरीक्षण किया। शिवहर एसएसपी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेवारी है।

12-Feb-2025 09:27 AM

By First Bihar

Bihar SP In Action: शिवहर की आम जनता चैन की नींद ले एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने खुद कमान संभाल ली है. एसएसपी शैलेश कुमार सिंह ने बीती रात अचानक एक्शन में आते ही रात 12 से लेकर सुबह 04 बजे तक स्टेट हाइवे, नेशनल हाईवे से लेकर कई थाना का जांच किया है.


उन्होंने सबसे पहले लाल बत्ती (लाल फ्लैशर) को बन्द किया और पुरनहिया थाना पहुंचकर गए. अचानक वरीय पुलिस अधीक्षक को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गस्ती व ओडी ड्यूटी का निरीक्षण किया है. इतना ही नही एसएसपी ने स्टेट हाइवे पर उतरकर रात्रि गस्ती में लगे पुलिस अधिकारी व डायल 112 के ड्यूटी का भी जायजा लिया है. 


उन्होंने ने बसन्तपट्टी बाजार, अशोगी बाजार पर पहुंचकर आम जनता में सुरक्षा में लगे चौकीदार का ड्यूटी का भी निरीक्षण किया है. उसके बाद एसएसपी पिपराही थाना पर पहुंचते है और थाना का जांच करते है. कौन पुलिसकर्मी कहा ड्यूटी कर रहे है इसी जानकारी लेते ही क्षेत्र में निकलकर जांच करने लग जाते है. उन्होंने पिपराही बाजार पर पहुँचकर ड्यूटी जांच किया है. ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों मुस्तेद मिला. वही एसएसपी ने चमनपुर चौक पर जांच करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे फतेहपुर चौक, बाजार पर पहुँचकर जांच किया है.


इस दौरान उन्होंने डायल-112 को निर्देश दिया कि एक जगह बैठने की जरूरत नहीं है. खासकर रात में गश्त लगाते रहेंगे. हर जगह एसपी ने जांच किया है. ओर सभी निर्देश देते हुए कहा कि अगर छोटी सी घटना घटती है. रात में चलने वाले राहगीर की कोई समस्या आती है उसके साथ कोई घटना होती है तो आप बख्से नही जाओगे. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर