ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ...

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Bihar Crime News: शिवहर जिले के पहाड़पुर गांव में आपसी विवाद में नवविवाहिता मनीषा कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने हत्या कर दी और आत्महत्या की झूठी जानकारी देकर फरार हो गए।

14-Mar-2026 12:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में आपसी विवाद में पति समेत ससुरालियों ने नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वहीं मायका वालों को उसके आत्महत्या करने की जानकारी देकर घर में शव छोड़कर फरार हो गए है।


मृतका की पहचान 22 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। मृतका एक माह के बच्चे की मां थी। तीन दिसंबर 2023 को उसकी शादी पहाड़पुर निवासी पप्पू सिंह के साथ हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना की बाबत पुलिस को दिए गए फर्द बयान में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी मृतका के चाचा रमेश सिंह ने मृतका के पति समेत छह को आरोपित किया है। आरोपितों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका का उसके पति से अनबन चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर