ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम जिले में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता वीर कमलेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। कर्मडीहा गांव के पास उनका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Bihar Crime News

02-Nov-2025 12:30 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के कर्मडीहा गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम वीर कमलेश सिंह था, जो टीपा गांव के पारस सिंह के पुत्र थे। पुलिस ने वीर कमलेश सिंह का बॉडी बरामद कर लिया है। 


मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाताई है। परिजनों का कहना है कि कमलेश कांग्रेस का कार्यकर्ता था। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह का जख्म का निशान नहीं पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 


मामले की जांच कर रही एसडीपीओ कुमारी वंदना ने बताई की मृतक कल से ही घर नहीं लौटा था। मौके से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि वीर कमलेश सिंह नशा भी करता था। 


परिजन का कहना है कि वीर कमलेश सिंह कांग्रेस का कार्यकर्ता भी था। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के उपरांत थी कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। उधर वीर कमलेश सिंह की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।