ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपहरण और लूट की बड़ी साजिश नाकाम, वारदात...

Bihar Crime News: बिहार में अपहरण और लूट की बड़ी साजिश नाकाम, वारदात से पहले पुलिस ने पांच अपराधियों को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में पुलिस ने एटीएम लूट और अपहरण की साजिश रच रहे 5 अपराधियों को हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया।

21-Oct-2025 07:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए 5 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबु के असोईया मैदान, नेटुआ पट्टी के पास कुछ अपराधी बड़ी घटना की फिराक में हैं। 


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी पिस्टल, 02 कारतूस, 01 चाकू, एक मोटरसाइकिल, एक टोटो, 04 मोबाइल फोन एवं 1,72,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त मढ़ौरा में एटीएम लूट की योजना बना रहे थे। 


साथ ही, इन्होंने 18 अक्टूबर को परविन्दर पासवान नामक व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती के रूप में 2 लाख वसूले थे। पुलिस ने अपराधियों के निशानदेही पर अपहृत को सकुशल मुक्त करवा लिया है। मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा