बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
16-May-2025 07:06 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। दरोगा इकबाल अहमद खान की 12 वर्षीय बेटी इनायत खातुन को जमीनी विवाद के कारण गोली मार दी गई है। यह घटना आज यानि शुक्रवार की है। घटना उस समय हुई जब इनायत मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रही थी। गोलीबारी के दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल की पहचान इनायत खातुन के रूप में की गई, जो कि सर्किल इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खान की बेटी हैं, जो कटिहार जिले में पदस्थापित हैं। स्थानीय लोगों ने उसे पहले एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया। इनायत के मामा हामिद खान ने बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे। उस दौरान कुछ बदमाशों ने मस्जिद के पास रोक लिया और गोलीबारी कर दी। गोलीबारी का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के समय इनायत अपनी नानी के साथ घर पर थी और बाहर निकलते ही गोली लग गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विवाद के पीछे लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का हाथ है। पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके थे, लेकिन इसका समाधान समय पर नहीं हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को गोलीबारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मथुरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल की स्थिति के बारे में परिवारवालों से पूछताछ की और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। लोग इस घटना से घबराए हुए हैं क्योंकि जमीनी विवाद के कारण पहले भी गांव में कई बार बहस और हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। समय रहते यदि इस विवाद का समाधान नहीं होता तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरे गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासन ने इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने की बात कही है।