ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आर्मी जवान ने अपने ही भाइयों पर की...

Bihar Crime News: बिहार में आर्मी जवान ने अपने ही भाइयों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में आर्मी जवान नवीन सिंह ने आपसी विवाद में अपने ही भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। वारदात के बाद आरोपी जवान ने थाने में सरेंडर किया है।

06-Oct-2025 03:46 PM

By RAMESH SHANKAR

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में आर्मी जवान नवीन सिंह ने अपने ही भाइयों और उनके परिवार पर सर्विस रिवॉलवर से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है।


दरअसल, आपसी विवाद के चलते यह बड़ी घटना घटित हुई है। घायलों में सेना से रिटायर्ड जवान महेश सिंह, सुरेश सिंह, सुरेश सिंह की पत्नी रंजना देवी और उनका पुत्र गुलशन सिंह शामिल हैं। सभी को पैर और पेट में गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वर्षा के पानी के बहाव को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। मामूली विवाद ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया और नवीन सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गुस्से में आकर दर्जनों राउंड से अधिक ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 


पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि यह पूरी तरह आपसी विवाद का मामला है। गांव में गोलीबारी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आर्मी जवान ने थाने पहुंच अपनी सर्विस रिवाल्वर के साथ सरेंडर कर दिया है।