ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: परिवारिक विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, ससुरालवालों पर हत्या...

Bihar Crime News: परिवारिक विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

29-Jul-2025 05:53 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: सहरसा में परिवारिक विवाद में भैंसुर ने भावों को पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के घोसपुर गांव की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई है।


मृतिका की पहचान अनिल कुमार की 24 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतिका के पति ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और आज वह दिल्ली से घर आया ही है। उसने बताया कि गुड़िया देवी 25 जुलाई को ही भैसुर से झंझट को लेकर थाने में आवेदन दिया था। पुलिस आयी भी थी लेकिन आवेदन देने वाले को ही गलत ठहरा दिया। 


बीते दो दिनों से महिला के भैसुर और उसकी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। मंगलवार को फिर झगड़ा हुआ और दोनों ने पीट पीटकर मेरी हत्या कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि अगर पुलिस ससमय कार्रवाई की होती तो शायद उसकी पत्नी की जान बच सकती थी। वह अब न्याय की मांग कर रहा है। 


घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया की घरेलू विवाद में एक महिला की अपने गोतनी और भैंसुर के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद में महिला की गोतनी उक्त महिला का बाल पकड़कर नीचे पटक दिया और भैंसुर पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मारने वाला व्यक्ति फरार हो गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है, बहुत जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मरने से पहले फेसबुक पर पति-पत्नी ने अलविदा लिखा था। मृतका मुन्नी कुमारी  नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव गांव की रहने वाली थी।