घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
05-Dec-2025 01:37 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने कबाड़ी कारोबारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जीआईजी ने सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को लाइन क्लोज कर दिया है। यह कार्रवाई सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी कारोबार करने वाले मनोज कुमार की मौत के बाद की गई है।
मृतक के परिजनों ने चोरी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान सौरबाजार पुलिस पर बुरी तरह पिटाई का आरोप लगाया था। परिजनों के आरोप को देखते हुए मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। जो विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जारी रिलीज में बताया गया कि डॉक्टर का बयान लिया गया है।
डॉक्टर द्वारा बताया गया कि जब मनोज साह को अस्पताल में लाया गया था तो उन्हें सांस फूलने की समस्या हो रही थी। परिजनों द्वारा बताया गया की मनोज साह डायबिटीज एंव लीवर की समस्या से ग्रसित थे, जिसका इलाज पूर्व से चल रहा था। डॉक्टर द्वारा जब मनोज साह का चिकित्सीय जांच कराया गया तो उनका यूरिया क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ पाया गया।
शाम में मनोज साह का डायलिसिस भी किया गया था। जिससे रात में मनोज साह की स्थिति कुछ बेहतर हुई लेकिन सुबह में उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि मनोज साह की मृत्यु पुलिस के द्वारा मारपीट करने से हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया हैं। निष्पक्ष जांच के लिए अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।