बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
21-Mar-2026 11:28 AM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने तांडव मचाया है। सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत अंतर्गत ओरेली भलेवा वार्ड संख्या 7 में देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर 25 साल की विवाहिता रोशनी कुमारी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत के साथ मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में देर रात करीब एक बजे घर में सो रहे दंपति पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मृतका के पति बिहारी ने बताया कि बदमाश की आहट मिलने पर जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दर्जनों की संख्या में बदमाश घर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद उसने शोर मचाते हुए छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई।
इधर, घर में सो रही रोशनी कुमारी को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गले में चाकू गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर बाहर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इसी माह दो तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर सलखुआ थाना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस मामले के आरोपी फिलहाल फरार चल रहे थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बताया जाता है कि रौशनी कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे पांच वर्षीय बेटी कोमल कुमारी और तीन वर्षीय बेटा गोलू कुमार हैं। घटना के समय दोनों बच्चे ननिहाल में थे। घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।