ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में विदेशी कंपनियों में निवेश का झांसा देकर 20 करोड़ रुपये ठगने वाले जालसाज रौशन कुमार कश्यप को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूरे गिरोह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

07-Mar-2026 06:19 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रोहतास पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिस पर विदेशी कंपनियों में निवेश कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सासाराम और आसपास के इलाकों के लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी की है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम निवासी रौशन कुमार कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। फिलहाल जिस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है, उसमें 2 करोड़ 32 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद कई और लोग थाने पहुंचे और उन्होंने भी आरोपी पर निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है।


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रौशन कश्यप लोगों को विदेशी कंपनियों में पैसा लगाने का लालच देता था। वह निवेश पर कम समय में दोगुना या तिगुना मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाता था। इसी लालच में आकर कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई उसे सौंप दी।


जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में आरोपी कुछ निवेशकों को ब्याज के रूप में पैसे लौटाता था, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे और अधिक लोग निवेश करने के लिए तैयार हो जाएं। जब बड़ी संख्या में लोगों से मोटी रकम जमा हो गई, तब वह करीब 20 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी के भाई की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को शक है कि इस ठगी के नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


इस मामले में सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की थी। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी के गुरुग्राम में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद वहां छापेमारी कर उसे एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया।


एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।