खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Aug-2025 07:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। नतीजा यह है कि पुलिस पर लगातार हमले की घटना हो रही है। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हुई है।
इस दौरान थानाध्यक्ष अपराधियों की गोली का शिकार होने से बाल बाल बच गए। वहीं इस दौरान सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में अपराधियों की गोली थानाध्यक्ष के करीब से गुजरी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। वहीं इस दौरान मौके का फायदा उठाकर सभी अपराधी वहां से फरार हो गए।
हालांकि भागने के दौरान अपराधी अपने हथियार वहीं पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त हथियार में एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एवं दोखोखा शामिल है। मामले में फिलहाल अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।