Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश
09-Dec-2025 02:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गयाजी में पुलिस ने लूट का नाटक रचकर हत्या की साजिश में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी अमर कुमार राज उर्फ़ सोनू उर्फ गोलू पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
इनामी अपराधी अमर कुमार राज उर्फ़ सोनू उर्फ गोलू गया जिले के बोधि बीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गया जंक्शन के पास से उसे गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 10 दिसंबर 2025 को रामपुर एवं महादी आहार के बीच एनएच 69 के पास दंपति से लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पुलिस ने खुलासा हुआ कि अमर राज ने हत्या करवाने के एवज में तीन लाख की सुपारी दी थी। उसने हत्याकांड की योजना बनाई थी।
बदमाश ने अपने अपराधिक साथी आकाश कुमार को पंकज कुमार से मिलवाया फिर योजना के अनुसार आकाश कुमार ने सलैया निवासी सूरज कुमार व रामराज सलैया निवासी धर्मवीर और आशीष कुमार के साथ मिलकर इस घटना का अंजाम दिया था। गिरफ्तार आकाश कुमार के पास से घटना में प्रयोग एक पिस्टल वह दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी